
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में शुरू किए गए प्रति मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ की अनवरत यात्रा का 32 वां सप्ताह पूरा होने जा रहा है। सीमित लोगों के साथ शुरू किये गए हनुमान चालीसा पाठ में नगर के अनेकानेक हनुमान भक्त स्वमेव जुड़ते जा रहे हैं। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए सर्व सहयोग से समय-समय पर विविध आयोजन भी होते रहते हैं। इसी कड़ी में 27 दिसंबर 2022 मंगलवार को शाम 6 बजे से श्री हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टैंड में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ-साथ हनुमान जी का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा स्व इच्छा से पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर में जागरण का आयोजन रखा जा रहा है। आयोजन की कड़ी में भक्तों के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण की व्यवस्था भी की गई है। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन से जुड़े सभी लोगों ने हनुमान भक्तों से इस आयोजन में आधिकाधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया है। उक्ताशय की जानकारी समिति से जुड़े सत्या जायसवाल ने दी है।
0 तैयार हो रहा राम दरबार

पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के बगल में ही भगवान राम-लक्ष्मण- जानकी को विराजित करने के लिए एक भव्य मंदिर का निर्माण पूर्णता की ओर अग्रसर है जिसका जल्द ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी आयोजित होगा। मंदिर के निर्माण में राम भक्तों द्वारा यथाशक्ति अपना-अपना सहयोग प्रदान किया जा रहा है।














