KORBA:12 हजार वसूल कर पटवारी पट्टा दे रहा न पैसे लौटा रहा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जमीन संबंधी कामकाज के लिए पटवारी के द्वारा रिश्वत (खर्चा-पानी) मांगने के मामलों में पूर्व में की गई कार्यवाही तथा रंगे हाथ पकड़े जाने की घटनाओं के बाद भी अनेक पटवारियों की आदत सुधारने का नाम नहीं ले रही है। इस तरह की कार्यप्रणाली से जरूरतमंद मध्यम और निम्न वर्गीय तबका तथा ग्रामीण वर्ग खासा परेशान है। ऐसे ही परेशान एक ग्रामीण ने कलेक्टर जन चौपाल में पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जन-चौपाल में पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सरभोंका निवासी ग्रामीण रूपसाय ने शिकायत किया कि पटवारी ने पट्टा दिलाने के नाम पर उससे 12 हजार रुपए ले लिए हैं। विगत सात-आठ माह से घुमा रहा है और पट्टा भी नहीं दिलाया और रुपए भी वापस नहीं कर रहा है। कलेक्टर संजीव झा ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पटवारी से जल्द ग्रामीण को रकम वापस दिलाने और पटवारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा को दिए हैं। वहीं ग्रामीण को पट्टा दिलाने के लिए भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Advertisement Carousel