Tuesday, March 31, 2026
Home कोरबा KORBA to HIGH COURT शुरू हुई न्याय यात्रा,भू विस्थापित मुख्य न्यायाधीश को...

KORBA to HIGH COURT शुरू हुई न्याय यात्रा,भू विस्थापित मुख्य न्यायाधीश को सौंपेंगे मांग पत्र

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के आव्हान पर जिले के कोयला खदानों सहित किसानों के ज्वलन्त मुद्दों पर 2 दिसम्बर से न्याय पदयात्रा प्रारम्भ की गई। चार दिनों की पदयात्रा पूरी कर 5 दिसंबर को एसईसीएल मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश को विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराने के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा। संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप के नेतृत्व में गेवरा मुख्यालय के सामने से यह पदयात्रा प्रारंभ हुई जिसमें हजारों की संख्या में भू विस्थापित एवं क्षेत्रीय किसान शामिल हो रहे हैं।

दीपका, अम्बिका, करतली व सराईपाली परियोजना से होकर यात्रा गुजरेगी और पाली-रतनपुर मार्ग से होते हुए 5 दिसंबर को सीएमडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर हाईकोर्ट तक जाएगी। श्री कुलदीप के नेतृत्व में आयोजित हो रही इस न्याय यात्रा में गैर सरकारी संगठन सार्थक के सचिव लक्ष्मी चौहान, समिति के पदाधिकारियों सहित भू-विस्थापित परिवार, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों सहित आमजनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Advertisement Carousel