Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा KORBA BJYM ने नियुक्त किए प्रभारी,दीपक सहित इन्हें मिला मंडलों का प्रभार

KORBA BJYM ने नियुक्त किए प्रभारी,दीपक सहित इन्हें मिला मंडलों का प्रभार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह की अनुसंशा से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने जिले के सभी 19 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी पाली के युवा नेता दीपक शर्मा को चैतमा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। दीपक शर्मा पूर्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दें चुके हैं और क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं।
0 इन्हें भी बनाया गया प्रभारी
इनके अलावा कोरबा मंडल के लिए अनुराग राठौर, कोसाबाड़ी मंडल दिव्यांश अग्निहोत्री, बालको प्रेमचंद पाण्डेय, दर्री रंजू यादव, बांकीमोंगरा अनुप यादव, कटघोरा विवेक मारकण्डेय, हरदीबाजार वैभव शर्मा, भिलाईबाजार पंकज धुर्वा, दीपका नरेन्द्र देवांगन, पाली राधेश्याम सिंह, पोड़ी-उपरोड़ा अनुराग दुहलानी, चोटिया गंगा पटेल, पसान राजा डिक्सेना, करतला नीरज मिश्रा, उरगा प्रवीण उपाध्याय, कुदमुरा दिनेश तिवारी, बरपाली बृजेश यादव तथा गढ़-उपरोड़ा के प्रभारी रजत खूंटे नियुक्त किए गए हैं।

Advertisement Carousel