Sunday, March 29, 2026
Home कोरबा KORBA में महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

KORBA में महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

कोरबा(खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के 30 पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। विभिन्न 21 बिंदुओं में महापौर के कार्यकाल की कमियों और नाकामियों को रेखांकित करते हुए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल की अगवाई में अविश्वास प्रस्ताव जिलाधीश सौरभ कुमार को सौंपा गया है। महापौर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद नगर निगम के गलियारे में राजनीतिक सरगर्मी में बढ़ गई साथ ही नगर जनों की निगाहें भी इस ओर टिकी हैं कि अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी दिनों में क्या होगा?

Advertisement Carousel