Saturday, April 11, 2026
Home कोरबा KORBA में छात्र पर आदतन बदमाश सोमू का कहर, दर्ज की गईं...

KORBA में छात्र पर आदतन बदमाश सोमू का कहर, दर्ज की गईं मामूली धाराएं


कोरबा(खटपट न्यूज़)। शहर के आदतन बदमाश और अक्सर मारपीट, चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले सोमू अग्रवाल ने एक छात्र पर कहर बरपाया है। उसे बुरी तरह बेल्ट से मारा जिससे काफी चोट आई है। रामपुर पुलिस ने मामूली धाराओं में जुर्म दर्ज किया है जिसे लेकर पीड़ित के परिजनों में नाराजगी है।

चोट बता रहे कहर की कहानी

जानकारी के अनुसार पीड़ित 14 वर्षीय किशोर एक बड़े निजी स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। 29 नवंबर को वह अपने पिता के साथ रामपुर चौकी पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराया। घटना दिनांक को चौपाटी के पास पीड़ित छात्र अपने दोस्त के साथ मौजूद था कि उसके पास मुड़ापार निवासी एसले बेन पहुंचा और कहा कि सोमू अग्रवाल बात करने के लिए बुला रहा है। सोमू के द्वारा फोन पर छात्र को गालियां दी जा रही थी, जिसके बारे में एसले बेन को बताया लेकिन उसने कुछ नहीं होगा कहकर अपने साथ अटल आवास एमपी नगर जंगल की ओर ले गया। वहां पहले से सोमू अग्रवाल और उसके साथी मौजूद थे। सोमू द्वारा गाली देने की बात कहकर गाली-गलौज करते हुए बेल्ट निकालकर पीड़ित के साथ मारपीट की गई जिसका साथ एसले बेन और उसके साथी ने भी दिया। जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का और बेल्ट से मारपीट में छात्र के पीठ पर चोटें आई हैं। वह किसी तरह भागकर घर पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी आया। रामपुर चौकी पुलिस ने छात्र की रिपोर्ट पर आदतन बदमाश सोमू के विरुद्ध धारा 294, 323, 34, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया है। पीड़ित के परिजन इस तरह की कार्यवाही को काफी मामूली बताते हुए कड़ी कार्यवाही की गुहार पुलिस के अधिकारियों से लगा रहे हैं।

Advertisement Carousel