0 कार्यवाही की बजाय नोटिस-नोटिस खेल रहे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ग्राम पंचायत पसान के रिहायशी एरिया में शिवशंकर इंजीनियरिंग का कांक्रीट प्लांट संचालित हो रहा है। इसके 10 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय है जहाँ पहली से पाचवीं के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे जगह पर नियम विरुद्ध तथा बिना पर्यावरण विभाग के अनुमति के कंक्रीट प्लांट को चालू किया गया है जिससे वहां के आमजन के साथ विद्यालय के बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण लोगों की शिकायत पर पर्यावरण मंडल ने नोटिस जारी किया है कि 7 दिवस के भीतर अनुमति के लिए सशुल्क आवेदन करें नहीं तो प्लांट के संचालक पर कार्यवाही की जायेगी।

यहां यह भी जानना जरूरी है कि रिहायशी एरिया में किसकी अनुमति से प्लांट चालू किया गया है। हालांकि शिकायत पर तहसीलदार ने भी नोटिस जारी किया लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं की जा सकती है। नोटिस-नोटिस खेलकर संबंधित कंपनी को कहीं ना कहीं अप्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने का काम हो रहा है।
















