Friday, March 27, 2026
Home कोरबा KORBA निगमायुक्त को नोटिस,संतोषप्रद जवाब नहीं दे पा रहे अधिकारी

KORBA निगमायुक्त को नोटिस,संतोषप्रद जवाब नहीं दे पा रहे अधिकारी

0 प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही

कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही उजागर हुई है। इसकी शिकायत होने के बाद निगम के जिम्मेदार अधिकारी संतोषप्रद जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इस मामले में अब निगमायुक्त प्रभाकर पांडेय को नोटिस जारी कर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।
कोरबा निवासी विनोद पन्ना ने विगत महीने में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री आवास की क़िस्त नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। कार्यवाही करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा कार्यालय की ओर से डिप्टी कलेक्टर द्वारा निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पत्र जवाब मांगा गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के निगम में नोडल अधिकारी एन.के. नाथ 21 फरवरी और उपायुक्त खजांची कुमार 14 मार्च को उपस्थित तो हुए परन्तु उनके द्वारा संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किया जा सका। तत्पश्चात् निगमायुक्त को नोटिस जारी कर 21 मार्च को प्रतिवेदन के साथ स्वयं एनआईसी कक्ष में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Advertisement Carousel