Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा KORBA: दारू भट्ठीके पास कोयला लदा ट्रेलर पलटा

KORBA: दारू भट्ठीके पास कोयला लदा ट्रेलर पलटा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मुड़ापार बाईपास रिंग रोड में देर रात्रि 1से2 बजे की बीच कोयला लोड ट्रेलर वाहन शराब भट्टी के समीप मोड़ पर एकाएक चालक की लापरवाही से पलट गई।
इस घटना में ड्राइवर को हल्की चोट आई है।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर वाहन कोयला ले कर रायगढ़ जाने निकला था। गनीमत रही किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात बहुत जोरदार आवाज सुनाई दी
बाहर निकल कर देखा तो कोयला लोड वाहन रोड पर पलटा हुआ था। बगल में ही शराब की भट्टी व सड़क किनारे चखना सेंटर संचालित है जिससे देर तक मदिरा प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है। घटना कुछ समय पहले की होती तो जनहानि हो सकती थी।

Advertisement Carousel