Monday, August 17, 2026
Home कोरबा KORBA: कोयला खदान में बाउंसर ने सिर फोड़ा,श्रमिकों में आक्रोश

KORBA: कोयला खदान में बाउंसर ने सिर फोड़ा,श्रमिकों में आक्रोश

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की दीपका परियोजना खदान में एक बाउंसर ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में चालक प्रेमचंद पटेल का सिर फट गया जिसके बाद आक्रोशित श्रमिकों ने खदान के भीतर काम बंद हड़ताल कर बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इस बीच कर्मचारियों की बाउंसर के साथ हाथापाई भी हुई। खदान में कार्यरत ठेका कंपनी कलिंगा के बाउंसर ने कंपनी के ही चालक के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। विवाद किस बात को लेकर इस बात का पता नहीं चल पाया है लेकिन श्रमिक दिवस के एक दिन पहले हुए इस घटना के बाद अन्य श्रमिक भी आक्रोशित हो गए और काम बंद हड़ताल करते हुए बाउंसर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। घायल प्रेमचंद को हटाने के साथ ही घायल के उपचार और आर्थिक सहायता करने की मांग की जा रही है।

Advertisement Carousel