Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA के धर्म नगर में हुआ चौका आरती, संत समागम का समापन...

KORBA के धर्म नगर में हुआ चौका आरती, संत समागम का समापन आज

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के कबीर धर्मनगर गेवरा (गेवरा बस्ती कुसमुंडा) में संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सतगुरु कबीर मानिकदास वंशावली कबीर पंथ समाज के द्वारा महंत मिट्ठू दास एवं वियोगी मितेश्वर साहेब के नेतृत्व एवं वियोगी परमेश्वर साहेब के सानिध्य में 3 दिसंबर से संत समागम कार्यक्रम यहां आयोजित हो रहा है।

वियोगी परमेश्वर साहेब

इस कड़ी में आज 7 दिसंबर को सात्विक यज्ञ चौका आरती संपन्न हुआ।

समागम स्थल पर चौका आरती के लिए पंजीकृत श्रद्धालु अनुयायियों की थाल पूरी सामग्री के साथ रखी गई। पूरी विधि के साथ कबीर साहेब का आव्हान कर चौका कराते हुए आरती की गई। इस अवसर पर मंडलियों के द्वारा भजन गायन का सिलसिला भी चलता रहा।

8 दिसंबर गुरुवार को चलावा चौका आरती के साथ संत समागम का समापन किया जाएगा। संत समागम समारोह में 3 से 6 दिसंबर तक भजन कीर्तन ग्रंथ वाणी, भजन सत्संग, प्रवचन विभिन्न भजन मंडलियों एवं विद्वतजनों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस समारोह में कोरबा जिला सहित विभिन्न प्रांतों से भी कबीर पंथ के लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं। संत समागम समारोह के आयोजन में आश्रम से जुड़े कार्यकर्ताओं व पंथ से जुड़े अनुयायियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Advertisement Carousel