Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा KORBA: उरगा पुलिस ने पकड़ा लोहा चोर गिरोह,स्कार्पियो, बोलेरो, पिकअप जप्त

KORBA: उरगा पुलिस ने पकड़ा लोहा चोर गिरोह,स्कार्पियो, बोलेरो, पिकअप जप्त

0 गैस कटर, गैस सिलेंडर एवं 5 नग कटा हुआ लोहे का खम्भा बरामद

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बिजली के खंभों को काटकर बेचने के काम में लगे एक गिरोह को उरगा थाना व सायबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पकड़ा है। निरीक्षक सनत सोनवानी ने बताया कि दिनांक 21. 02.2023 को प्रार्थी विजय कुमार बैरागी सुरक्षा गार्ड लैंको ने रिवर इंटक कुदुरमाल से सूचना दिया कि कुछ चोर गैस कटर में लैंको प्लांट का लोहे का खंभा को काटकर बोलेरो पिकप क्रमांक सीजी 12 BG 0831, स्कॉर्पियो वाहन सीजी 12 BG 9736 में चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना से पुलिस अधीक्षक उदय किरण को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस एवं लैंको सुरक्षा गार्ड के द्वारा कुदुरमाल में उक्त दबिश देकर दोनों वाहन को पकड़े । वाहन में 05 व्यक्ति बैठे मिले जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम 01. राजेश पटेल उर्फ सनोज कुमार पटेल, 02. ओम प्रकाश पटेल, 03. राजेश पटेल, 04. विकास पटेल एवं 05. संदीप यादव बताएं। जिनसे एक स्कार्पियो वाहन एवम बोलेरो पिकअप वाहन में गैस कटर, गैस सिलेंडर, एवं 05 नग कटा हुआ लोहे का खंबा मिला जिसे आरोपियों ने बताया कि लैंको प्लांट के लोहे के खंभे को गैस कटर के माध्यम से काटकर चोरी किए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना उरगा में अपराध क्रमांक 65/2023 धारा 379, 34 भादवि की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उरगा थाना व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी, उपनिरीक्षक आनंद कुमार साहू, स.उ.नि बलीराम निराला, प्रधान आरक्षक विमल राठौर, आरक्षक रामकुमार पटेल, नितेश तिवारी, वीरेंद्र आनंद, राजकुमार पटेल, घनश्याम, प्रदीप राठौर, एवं अमन कुमार की अहम भूमिका रही।

Advertisement Carousel