
कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम 13 जनवरी को पाली ब्लॉक के ग्राम लाफा में प्रस्तावित हैं। जहां प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली हैं वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश, जिला और मंडल के कार्यकर्ता उनसे मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। भाजयुमो ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था साथ ही क्षेत्र में फैले व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ यह ज्ञापन सीएम भूपेश बघेल के पाली लाफा आगमन पर सौंपने का निर्णय लिया गया है।















