Tuesday, April 7, 2026
Home कोरबा KORBA:सायबर टीम ने लौटाई मुस्कान,गुम हुए मोबाइल पाकर खिले 170 लोगों के...

KORBA:सायबर टीम ने लौटाई मुस्कान,गुम हुए मोबाइल पाकर खिले 170 लोगों के चेहरे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में सायबर सेल के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू के द्वारा सायबर टीम की मदद से 170 मोबाइल तलाश लिए गए। गुम हुए इन मोबाइलों को तलाश कर इन्हें धारकों को वापस लौटाया गया। गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर खुशी छलक पड़ी।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा मालिकों को उनका मोबाइल वापस सौंपा गया। लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। एसआई कृष्णा साहू ने बताया कि सायबर सेल द्वारा गुम हुए मोबाइल की लगातार खोज की जा रही है। वर्ष 2022 में अब तक 500 से अधिक गुम मोबाइल खोजकर वापस किए जा चुके हैं। एसपी संतोष सिंह की पदस्थापना के पश्चात पूर्व में 130 गुम मोबाइल वापस किए गए थे। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, सायबर सेल आरक्षक डेमन ओगरे, रवि चौबे, विरकेश्वर प्रताप सिंह एवं महिला आरक्षक रेणु टोप्पो भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel