Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:सतरेंगा मार्ग पर दो लोगों को मौत दी हाईवा ने

KORBA:सतरेंगा मार्ग पर दो लोगों को मौत दी हाईवा ने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पिकनिक स्थल सतरेंगा जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को मौत दे दी। मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एबी 6115 पर सवार दो युवक सतरेंगा-गढ़ उपरोड़ा मार्ग की ओर जा रहे थे कि इन्हें एक तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों का यहां हुजूम इकट्ठा हो गया।

सूचना डायल 112 व लेमरू पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एक मृतक के पास मौजूद पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान राहुल निर्मलकर निवासी 15 ब्लॉक टीपी नगर,कोरबा के रूप में हुई है। वह स्वराज कंपनी के सर्वमंगला ट्रेक्टर में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। समाचार लिखे जाने तक दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisement Carousel