कोरबा(खटपट न्यूज़)। यह हादसा पिछली रात दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी के पास हुई। एक तेज रफ्तार कार सड़क से उतर कर किनारे स्थित घर की दीवार को तोड़ते हुए भीतर जा घुसी। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद वाहन में फंसे लोगों को ग्रामीणों और 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियो के सहयोग से बाहर निकालकर कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है,कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और शादी समारोह में शामिल होने के बाद ग्राम डोंगरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। हादसे में मारे गए व्यक्ति का नाम दशरथ कुमार है जबकि घायलों के नाम सुदेश तिर्की व अन्य हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’...
छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर, 27 नवंबर 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राजभाषा...
















