
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी के प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी की छात्राओं को शिक्षिका ने पीट दिया। उसके खिलाफ परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करवा दिया है।
यह मामला सिविल लाईन थाना रामपुर थाना क्षेत्र का है। शिक्षिका अनुपमा मिंज पर छात्राओं की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है। सोमवार को कक्षा चौथी की दो बच्चियों को शिक्षिका ने होमवर्क न करने या अन्य किसी बात को लेकर क्लास में पीट दिया। स्कूल से घर जाकर बच्चियों ने परिजनों को बताया। बच्चियों के शरीर में पीटने के निशान दिखने के बाद दोनों बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय ने बताया कि छात्रा,उनके परिजन और शिक्षिका को थाना बुलाया गया है। शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्यवाही सम्भव होगी।















