
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा की मेहनत रंग लाई है। उनके नेतृत्व में बुधवार को एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की रानी अटारी विजय वेस्ट कोल परियोजना के खिलाफ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों, सरपंचों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर कोयला परिवहन ठप्प कराया। पंडो आदिवासी भी धरना पर बैठे।

धरने के उपरांत एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बोर उत्खनन चालू कराया गया जिससे पंडो समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। धरना प्रदर्शन में मांग पूरी होने से लोगों ने विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्र की जनता में उम्मीद है कि विधायक के साथ आगे चलकर अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी वे लाभ प्राप्त करेंगे।















