Tuesday, April 7, 2026
Home कोरबा KORBA:युवती पर चढ़ गया स्कार्पियो, घर लौटते वक्त रास्ते में मिली मौत

KORBA:युवती पर चढ़ गया स्कार्पियो, घर लौटते वक्त रास्ते में मिली मौत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। हादसे में सड़क पर गिर पड़ी युवती के ऊपर से स्कार्पियो गुजर गया। युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कृष्णानगर बस्ती वार्ड 7 दीपका निवासी व चाकाबुड़ा एसीबी पेट्रोल पंप में काम करने वाला तिलक कुमार सोनी 25.11.2022 को अपने साथी सूरज महतो तथा कुमारी सोनम शुक्ला निवासी ज्योतिनगर दीपका के साथ अपने चाचा पप्पू की मोटरसायकल होण्डा साईन क्रमांक सीजी 12 ए व्ही 2316 से ग्राम देवरी थाना बांकीमोंगरा डेम में पिकनिक मनाने गये थे। दोपहर करीबन 2.30 बजे पिकनिक मनाकर वापस घर कृष्णानगर दीपका जा रहे थे। मोटरसायकल को तिलक चला रहा था कि जैसे ही तेंदूकोन्हा स्कूल के सामने ग्राम देवरी कोरई पहुंचे कि दीपका तरफ से स्कार्पियो क्रमांक सीजी 10 बी एफ 9008 का चालक शैलेन्द्र कुमार कंवर ग्राम देवरी ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटरसायकल को टक्कर मार दिया। टक्कर से तिलक, सूरज महतो और कुमारी सोनम शुक्ला गिर पड़े। गिरने से सोनम शुक्ला के ऊपर स्कार्पियो का अगला चक्का सीने पर चढ गया जिससे उसे अंदरूनी चोट आयी। स्कार्पियो में उठाकर सोनम को सीएचसी कटघोरा ले गये जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
सोनम की मृत्यु के संबंध में उसके घरवालो को मोबाईल से सूचना दिया तथा अस्पताल वाले थाना कटघोरा में उसके मृत्यु की सूचना दिये। तिलक कुमार सोनी की रिपोर्ट पर बोलेरो चालक के विरुद्ध धारा 304ए भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel