Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा KORBA:युवती को गोदकर मार डाला,कालोनी में सनसनी

KORBA:युवती को गोदकर मार डाला,कालोनी में सनसनी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में एक युवती के सीने पर चाकू जैसे नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया गया. यह घटना कोतवाली थाना अंतर्गत सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के के पंप हाउस कालोनी की है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची. घर में खून से लथपथ पड़ी युवती को डायल 112 की टीम मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. मृतका 20 वर्षीय नील कुसुम पन्ना है जो यहां अकेले रहा करती थी। जिसके सीने पर ताबड़तोड़ वार किया गया जिससे युवती की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही आरोपी की तलाश तेज की है। इसके लिए पुलिस के खोजी डॉग बाघा की भी मदद ली जा रही है। घटना को लेकर पंप हाउस कॉलोनी क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

Advertisement Carousel