Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा KORBA:मवेशी से टकराकर बस पलटी,कई यात्री घायल,4 गम्भीर

KORBA:मवेशी से टकराकर बस पलटी,कई यात्री घायल,4 गम्भीर

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर ग्राम मोरगा में एक बस पलट गई। हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं व कुछ अन्य भी चोटिल हैं। 4 लोगों का इलाज कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि पटना से कोरबा आ रही राजहंस सर्विस की बस क्रमांक Cg15 एबी 0706 भैस से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला सहित 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं वहीं अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है। हादसे के बाद संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दीपक ठक्कर, गिरी देवी, अरुण कुमार और धीरज सिंह को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Advertisement Carousel