Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा KORBA:भाजपा ने मंडलों में नियुक्त किये प्रभारी,इन्हें मिली जिम्मेदारियां

KORBA:भाजपा ने मंडलों में नियुक्त किये प्रभारी,इन्हें मिली जिम्मेदारियां


कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुमति व जिला संगठन प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, सह प्रभारी गोपाल साहू की सहमति से कोरबा जिले में अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह के द्वारा नियुक्तियां की गई है। इनमें दर्री मंडल के लिए अध्यक्ष ईश्वर साहू, महामंत्री मनोज लहरे को दायित्व सौंपा गया है एवं नारायण ठाकुर जिला कार्यसमिति सदस्य होंगे। इसी तरह जिले के लिए व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक टेकचंद अग्रवाल को नियुक्त किया गया है एवं जिला विशेष आमंत्रित सदस्य में विरेन्द्र मोहन जायसवाल शामिल किए गए हैं।
संगठन के पदाधिकारियों की अनुशंसा व सहमति से भाजपा ने जिला के सभी 19 मंडलों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी भी घोषित किए हैं। इनमें कोरबा मंडल प्रभारी संदीप सहगल, कोसाबाड़ी मंडल प्रभारी राजेन्द्र राजपूत व सह प्रभारी नवदीप नंदा, बालको मंडल प्रकाश अग्रवाल, दर्री मंडल श्रीमती उमा भारती सराफ-टेकचंद अग्रवाल, बांकीमोंगरा संजय शर्मा-टिकम राठौर, दीपका नरेश टंडन, भिलाईबाजार अजीत कैवर्त, हरदीबाजार सतविंदर पाल सिंह बग्गा-अरूणीश तिवारी, कटघोरा गोपाल मोदी, पोड़ी-उपरोड़ा अजय जायसवाल, चोटिया संजय शर्मा-विजय जगत, चैतमा देवी सिंह टेकाम, पाली श्यामलाल मरावी, पसान सुरेश जायसवाल-रामप्रसाद कोर्राम, करतला श्रीमती रेणुका राठिया, उरगा मनोज मिश्रा-विनोद साहू, बरपाली आकाश सक्सेना-रामचंद्र पाटले, कुदमुरा किशन अग्रवाल तथा गढ़-उपरोड़ा मंडल के चंद्रप्रकाश अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement Carousel