Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा KORBA:भवन में घुसकर अधिवक्ताओं को धमकाया,गालियां भी दी

KORBA:भवन में घुसकर अधिवक्ताओं को धमकाया,गालियां भी दी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं में उस वक्त हड़कंप मच गई जब यहां पहुंचे एक व्यक्ति ने अधिवक्ताओं से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मार देने और देख लेने की धमकी दे डाली।
जिला अधिवक्ता संघ कोरबा की महिला उपाध्यक्ष उत्तरा राठौर ने घटना की रिपोर्ट में बताया कि 2 जून को शाम लगभग 5:30 बजे देवेन्द्र सिंह ने अधिवक्ता भवन कोरबा में आकर उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है।
अधिवक्ता भवन कक्ष क्रमांक 02 में एक बाहरी व्यक्ति आकर संघ के सदस्य लवसिंह राजपूत अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दे रहा था कि मैं अब आ गया हूं, तुझे देख लूंगा। उत्तरा ने उसे मना किया कि तू कौन है और सर से बदतमीजी क्यों कर रहा है जिस पर वह उत्तरा से भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा कि तुम कौन होती हो। उस समय वहां पर अन्य अधिवक्ता भी थे। बात बढ़ते देखकर अन्य अधिवक्ता एवं संघ के अध्यक्ष को बुलाने के लिए उत्तरा राठौर गई तब वह व्यक्ति कोरबा न्यायालय में जीपी और संघ के सदस्य रोहित राजवाड़े को भी देख लूंगा कहकर धमकी देने लगा एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। सिविल लाइन पुलिस ने उत्तरा राठौर की रिपोर्ट पर देवेन्द्र सिंह के विरूद्ध धारा 294,506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

Advertisement Carousel