Monday, August 17, 2026
Home कोरबा KORBA:पुल से गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो,7 लोग चोटिल, कुछ गंभीर

KORBA:पुल से गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो,7 लोग चोटिल, कुछ गंभीर


कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के पिकनिक स्थल सतरेंगा की ओर जा रही स्कार्पियो पुल से गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार 7 लोग चोटिल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक अजगरबहार से सतरेंगा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम माखुरपनी- गढ़कटरा के मध्य पुल से अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG- 04- HN -3389 नीचे जा गिरी। हादसे में स्कार्पियो सवार 7 लोगों को चोटें आई हैं।

सभी सवारों को ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला और एंबुलेंस एवं डायल 112 वाहन की मदद ली। आरक्षक 703, सतपाल सिंह एवं चालक गोपाल चौहान की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया ये सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए जांजगीर से आकर सतरेंगा जा रहे थे कि हादसा हो गया।

Advertisement Carousel