Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा KORBA:पता पूछकर मोबाइल ले भागा, उधर 20 बकरियों की चोरी

KORBA:पता पूछकर मोबाइल ले भागा, उधर 20 बकरियों की चोरी


कोरबा(खटपट न्यूज़)। दिनदहाड़े सरेराह पता पूछने के बहाने पहुंचे शख्स ने मोबाइल छीनने की घटना को को अंजाम दिया। दूसरी ओर कोठार में बंधे बकरियों की चोरी मध्य रात्रि कर ली गई। दोनों वारदात पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजाम दिए गए हैं।
पीड़ित गजेन्द्र गुप्ता 52 वर्ष पिता स्व.बी.एल. गुप्ता वार्ड 13 रेस्ट हाऊस के पास का निवासी है। 08.06.2023 को सुबह 7 बजे वह वार्ड क्र 13 के ए.टी.एम (एस.बी.आई.) के पास अपने आफिस रेशम विभाग संयुक्त संचालक बिलासपुर जाने के लिए खडा था। इसी समय एक व्यक्ति मोटर साईकल से आकर लाफा जाने का रास्ता पूछकर गजेंद्र के हाथ में रखा मोबाईल सेमसंग ए-7 को बलपूर्वक छीनकर अटल चौक पाली की ओर भागा। उसी समय अपने स्कूटी से विनोद सोनी अटल चौक तरफ से आया जिसके साथ मिलकर पीछा किया किंतु वह फरार हो गया। सी.सी टी.व्ही फुटेज में उसका विडियो आया है।
इधर दूसरी तरफ श्रीमति चमेली बाई कंवर ग्राम पटपरा आमाभाठा,चैतमा में रहती है। बीते रात 12 बजे से तड़के 4 बजे के मध्य 20 नग छोटे-बडे बकरी रंग हुलिया, दो नग सफेद उम्र 01 वर्ष, 01 काला रंग उम्र 03 वर्ष, 17 नग सफेद काला चितकबरी उम्र 01 महिना 04 दो महिना, 03- 03 महिना, 04 – 06 माह के 02- 1 साल, 01 , 03 नग उम्र 04 माह, को घर के कोठार से कोई अज्ञात चोर घर का दरवाजा को तोडकर चोरी कर ले गया।

Advertisement Carousel