Tuesday, April 7, 2026
Home कोरबा KORBA:नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

KORBA:नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

0 कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप कोतवाली नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में एक अनाचारी को जेल दाखिल कराया गया।

कोतवाली टीआई ने बताया कि प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सरफराज खान उर्फ राजू पिता अब्दुल्ला खान 57 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ने उसकी नाबालिक लड़की को बहला- फुसलाकर जबरन दुष्कर्म किया है।रिपोर्ट पर धारा 376 (2)(i)(l)(n) भा. द. वि. 5(K)(L)/ 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से दिशानिर्देश व मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपी को उसके घर से तत्काल गिरफ्तार किया गया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रेमनाथ बघेल, प्रधान आरक्षक सुनीता डहरिया, आरक्षक अरुण तिर्की, आरक्षक नवरतन सिदार एवं दिनेश श्याम की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisement Carousel