0 13 जनवरी को उमड़ेगा श्रद्धा सबुरी का सैलाब

कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री साईं बाबा सेवा समिति गांधी चौक, कोरबा के द्वारा साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे पावर हाउस रोड स्थित श्वेता नर्सिंग होम के सामने से यात्रा प्रारंभ होगी। पावर हाउस रोड, पुराना पवन टॉकीज, मुख्य मार्ग से होते हुए सप्तदेव मंदिर पहुंचकर वहां से वापस रानी रोड, पुरानी बस्ती होकर गांधी चौक प्रांगण में यह यात्रा संपन्न होगी। शोभायात्रा में परंपरागत सुआ नृत्य, डीजे, बाबा की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके दूसरे दिन 14 जनवरी को गांधी चौक परिसर में दोपहर 12:30 से बाबा के विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है। श्री साईं बाबा सेवा समिति के द्वारा आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति ने नगरजनों/ भक्तों से आग्रह किया कि वे पालकी यात्रा और भंडारा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।














