Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:थानेदार के गीतों ने बिखेरा देशभक्ति का जज्बा,झूमे लोग,देखें वीडियो….

KORBA:थानेदार के गीतों ने बिखेरा देशभक्ति का जज्बा,झूमे लोग,देखें वीडियो….

कोरबा(खटपट न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के थाना व चौकियों में राष्ट्रध्वज सम्मान के साथ फहराया गया। जिला पुलिस मुख्यालय में एसपी यू उदय किरण के द्वारा ध्वजारोहण कर वंदन किया गया।
इसी तरह थाना व चौकियों में प्रभारियों ने भी झंडारोहण कर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया। जिले के दूरस्थ थाना श्यांग के प्रभारी एएसआई रामकृष्ण आदित्य ने भी स्टाफ के साथ मिलकर थाना प्रांगण में ध्वजारोहण किया। भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही राष्ट्रध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यांग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां झंडारोहण के पश्चात मंचीय कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंचे एएसआई रामकृष्ण आदित्य ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। एक पुलिस अधिकारी को इस तरह प्रस्तुति देते देखकर ग्रामवासी रोमांचित हो उठे और गीतों पर बच्चों सहित उपस्थित अतिथियों और ग्राम वासियों ने खूब वाहवाही दी। एएसआई रामकृष्ण आदित्य को सराहने से ग्रामवासी नहीं चुके। श्री आदित्य ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ग्राम वासियों को देते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में शांतिपूर्वक, भाईचारा और एकता के साथ मिल-जुलकर रहने की अपील भी की।

Advertisement Carousel