Sunday, November 29, 2026
Home कोरबा KORBA:जंगल में छोड़े जा रहे गौवंश, तस्कर ले जा रहे कत्लखाना..!

KORBA:जंगल में छोड़े जा रहे गौवंश, तस्कर ले जा रहे कत्लखाना..!

0 मवेशीमुक्त सड़क अभियान पर उठाए सवाल, शिकायत
कोरबा (खटपट न्यूज)। सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों एवं गौवंशों के कारण बढ़ते हादसों को रोकने के लिए मवेशियों को पकड़कर गौठान में भेजने का अभियान चलाया जा रहा है। कोरबा निगम क्षेत्र की सड़कों को मवेशीमुक्त सड़क बनाने का भी अभियान जारी है और इससे संबंधित बोर्ड भी जगह-जगह लगाए जाने लगे हैं। इधर इस अभियान के मध्य एक गंभीर आरोप लगा है कि गौधन को क्रूरतापूर्वक उठाकर गौठान में ठूंसा जा रहा है। गोकुलनगर गौठान गौवंशों से भर जाने पर उन्हें रात के अंधेरे में जंगल में ले जाकर छोड़ा जा रहा है, जहां से तस्कर गौधन को उठाकर अथवा हांक कर कत्लखाने ले जा रहे हैं।

गौरक्षा आंदोलन समिति एवं सर्वहिन्दू समाज से जुड़े लोगों ने इस आशय की शिकायत शासन-प्रशासन से करते हुए कहा है कि इसके अतिरिक्त गौठान में जो भी गौवंश रखे जा रहे हैं उन्हें न तो उचित भोजन-पानी दिया जा रहा है और न ही चिकित्सा व्यवस्था। इनका आरोप है कि इस विषय में बात करने पर संबंधित अधिकारियों के द्वारा सीधे मुंह जवाब नहीं दिया जाता और अशोभनीय व्यवहार भी करते हैं।

Advertisement Carousel