0 डिप्टी रेंजरों को पदोन्नत कर जारी की गई तबादला सूची, 60 कर्मियों की सूची जारी…
रायपुर/कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय द्वारा डिप्टी रेंजरों को रेंजर के पद पर पदोन्नत करते हुए नई पदस्थापना दी गई है। इस आदेश से विभिन्न जिलों और वनमंडल में पदस्थ 60 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। कोरबा जिले के कोरबा वनमंडल में पदस्थ डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार कुर्रे को पदोन्नत कर नई पदस्थापना में चैतमा परिक्षेत्र का रेंजर पदस्थ किया गया है। इसी तरह सरगुजा वनमंडल से पदोन्नत होकर रामनिवास दहायत को पसान तथा कोरिया वनमंडल से पदोन्नत नारायण दास को लेमरू परिक्षेत्र का अधिकारी पदस्थ किया गया है।
गौरतलब है कि चैतमा रेंजर में पदस्थ रेंजर मृत्युंजय शर्मा की कार्यशैली को लेकर काफी शिकायतें रही है एवं उन पर ग्रीन इंडिया मिशन में गड़बड़ी करने पर डेढ़ करोड़ की रिकव्हरी निकली है एवं एफआईआर करने का भी निर्देश शीर्ष कार्यालय से जारी हो चुका है। मृत्युंजय शर्मा के द्वारा वन सड़क निर्माण में भी गड़बड़ियां उजागर हुई हैं।



















