Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा KORBA:किसान से पहले चोर ने कर दी बोहनी,धान खरीदी केंद्र से चोरी

KORBA:किसान से पहले चोर ने कर दी बोहनी,धान खरीदी केंद्र से चोरी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। राज्य सहित कोरबा जिले में भी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी तैयारियों को शुरू करा दिया गया है। साथ ही अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था बनाने के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारी जुटे हुए हैं। इस बीच एक खरीदी केन्द्र में अज्ञात चोर ने धान बिकने और किसान के कदम रखने से पहले ही पहुंचकर वारदात को अंजाम दे डाला। करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत बरपाली स्थित आदिवासी सेवा सहकारी समिति बरपाली धान खरीदी केन्द्र में मंगलवार-बुधवार रात चोरों ने धावा बोलकर 3 नग तिरपाल 50 गुणा 50 साइज, पंखा और ब्लाक को चोरी कर लिया। संग्रहण केन्द्र के अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी प्रारंभ करने के संबंध में व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सामान पार कर दिया। चोरी के संबंध में सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है।

Advertisement Carousel