रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज एवं रामविलास साहू प्रदेशाध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के भावनाओं के अनुरूप श्याम लाल कंवर, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस कोरबा द्वारा कोरबा जिले के विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। इनमें पाली-तानाखार विधानसभा से डी.के आदिले, रामपुर विधानसभा से लखन सिंह तंवर एवं कटघोरा विधानसभा से निसार अहमद को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
















