
कोरबा(खटपट न्यूज़)। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए ग्राम पिपरिया पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का परंपरागत अभिनंदन किया गया। पोड़ी-उपरोडा के किसानों ने जैविक सुगंधित चावल की भेंट देकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जनता के बीच पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के चेक का वितरण भी किया।

युवा मितान क्लब पिपरिया के छत्र राम पटेल ने मुख्यमंत्री को वेस्ट मैटेरियल से बनी नाव की कलाकृति भेंट की। इस नाव को पेपर बोर्ड, खराब धागा, मुर्गा पंख, पुराने फूल, टूटे हुए खिलौने, साड़ी बार्डर की चेन,आइसक्रीम चम्मच, आइना, अभ्रक, मोती तथा गोंद से बनाया गया था। उपहार और भेंट पाकर मुख्यमंत्री काफी अभिभूत हुए और उन्होंने इस कलाकारी को सराहा भी।















