Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा KORBA:कप्तान ने बदल दी सायबर की टीम,सनत करेंगे नेतृत्व

KORBA:कप्तान ने बदल दी सायबर की टीम,सनत करेंगे नेतृत्व

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने अपनी स्थापना के बाद तबादले की पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने अपराधों के निराकरण के लिए तकनीकी तौर पर काम करने वाली सायबर सेल की लगभग पूरी टीम को बदल दिया है।

टीआई सनत सोनवानी

बाल्को थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर को सायबर सेल का प्रभारी पूर्व में बनाया गया था। कप्तान उदय किरण ने फेरबदल करते हुए उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी को सायबर सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। उनके अलावा सायबर की टीम को बदलकर एएसआई अजय सिंह के अलावा आरक्षक गंगाराम डांडे, बिपिन बिहारी नायक, आशीष साहू, विरेंद्र पटेल, विकास कोसले, योगेश राजपूत को हटा दिया गया है। इनके स्थान पर एएसआई राकेश सिंह के साथ-साथ प्रधान आरक्षक राम कुमार पांडेय, गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पांडेय, चक्रधर राठौर, राजेश कंवर, आरक्षक सुशील यादव, रितेश कुमार शर्मा को सायबर सेल में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के इस महत्वपूर्ण इकाई में लगभग आमूलचूल परिवर्तन किये जाने के कई मायने हैं। बता दें कि सायबर सेल में एक बार फिर पुरानी टीम की वापसी हुई है। इनके अलावा निरीक्षक आशीष सिंह को लेमरू से रक्षित केंद्र भेजकर एसआई कृष्णा साहू को सर्वमङ्गला से लेमरू थाना का प्रभारी बनाया गया है। मोरगा चौकी प्रभारी एएसआई विभव तिवारी को सर्वमङ्गला पुलिस सहायता केंद्र वापस लाया गया है। एएसआई अश्वनी निरंकारी मोरगा चौकी संभालेंगे।

Advertisement Carousel