Saturday, April 11, 2026
Home कोरबा KORBA:ऑटो चालक खुद होंगे जिम्मेदार,दी गई चेतावनी

KORBA:ऑटो चालक खुद होंगे जिम्मेदार,दी गई चेतावनी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला आटो संघ कोरबा के समस्त आटो चालक, मालिक, प्रतिनिधि, वरिष्ठ सदस्य, पूर्व पदाधिकारी, पूर्व प्रतिनिधि, वर्तमान
पदाधिकारियों को सूचित किया गया है कि जिले में निजात कार्यक्रम के तहत् नशामुक्त कोरबा बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं यातायात प्रभारी के निर्देशानुसार नशे की हालत में आटो का संचालन न करें। साथ ही वर्दी पहनकर आटो का संचालन करें एवं किसी भी आटो स्टैण्ड में नशे का सेवन न करें। अगर नशे का सेवन कर आटो का संचालन करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा पाया गया तो उन पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के लिए आटो चालक स्वयं जिम्मेदार होगा।

जिला आटो संघ के अध्यक्ष गिरिजेश सिंह ठाकुर, सचिव यशवंत कौशिक, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, सह सचिव मो.इस्लाम अंसारी सहित समस्त पदाधिकारियों के द्वारा अनुरोध किया गया है कि सभी चालक नशे के हालत में आटो का संचालन न करें साथ ही यातायात नियमों का पालन करें।

Advertisement Carousel