Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा KORBA:एक चोर ऐसा भी..! जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..

KORBA:एक चोर ऐसा भी..! जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..

मामला निगम कर्मी के घर का

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा में एक ऐसा भी चोर सामने आया है जिसने चोरी करने के बाद घर का ताला बदल दिया और चाबी आंगन में फेंक दी। अब चोर ने ऐसा क्यों किया, यह तो चोर के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा, पर चोर के इस हरकत की चर्चा उस इलाके में लोगों की जुबान पर है।


जानकारी के मुताबिक सीएसईबी पुलिस सहायता केन्द्र अंतर्गत पुरानी बस्ती कोहडिया स्कूल पारा निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर नगर निगम कर्मी है। वह मकान में ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को दे दिया था जो महेन्द्र द्वारा पाली गयी बिल्ली को ताला खोलकर खाना देता था और ताला बंद कर देता था। 15 जनवरी को रात्रि 10 बजे पडोसी आत्मा दास द्वारा बिल्ली को खाना देकर ताला बंद किया गया और 16 जनवरी को सुबह 7 बजे फिर बिल्ली को खाना खिलाने पहुंचा तो दरवाजे पर दूसरा ताला लगा था। उसकी चाबी आंगन में पड़ी थी। उस चाबी से ताला खोलने के बाद भीतर जाने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त दिखा। पड़ोसी ने तुरंत महेन्द्र को सूचना दिया, बिलासपुर से आकर देखा तो सेमसंग कंपनी का टी.वी, ओप्पो कम्पनी का दो स्मार्ट फोन, विवो कंपनी का स्मार्ट फोन, एक आयरन, 19 पैकेट साबुन, एक पैकेट निरमा पाउडर, तथा हथौडी, पेचकस, प्लायर कुल कीमती 39,350 रुपये का चोरी होना पाया। महेंद्र ने इधर- उधर चोर तथा सामान का पता तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चलने पर चौकी में रिपोर्ट किया। धारा 380, 457 का जुर्म चोर पर दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel