कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतर्रा में संचालित बंसल इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आधी रात के वक्त भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुंआ उठता देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। दमकल वाहन और डायल 112 को सूचना दी गई। जानकारी होते ही दुकान संचालक मौके पर पहुंचा। इसके ठीक बगल में किराना की दुकान भी है। भड़की आग को किराना दुकान तक पहुंचने से पहले बुझाना चुनौतीपूर्ण रहा। रात करीब 2 बजे लगी आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पांच दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में अपने स्तर पर मदद की। शॉर्ट-सर्किट कारण आगजनी की घटना होना बताया जा रहा है जिसमें संचालक को करोड़ों का नुकसान संभावित है।
सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख...
मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभछत्तीसगढ़ से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए 1000 से अधिक विशिष्टजन,...














