Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा KORBA:अवैध रेत खनन,4 ट्रैक्टर जप्त किये विभाग ने

KORBA:अवैध रेत खनन,4 ट्रैक्टर जप्त किये विभाग ने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार खनिज विभाग के उपसंचालक प्रमोद नायक के नेतृत्व में गुरुवार को खनिज अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की। खनिज टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न ट्रैक्टर को जप्त किया।

कार्यवाही के दौरान कुल 4 ट्रैक्टर जिसमें सीतामणि से 1ट्रैक्टर ( जॉनडियर सोल्ड) को कलेक्टर परिसर में तथा गेवरा से 1 ट्रैक्टर ( CG 12 AB 2847), कपाटमुड़ा से 1 ट्रैक्टर ( CG 12 AY 3661 ), कूसमुंडा से 1 ट्रैक्टर ( CG AX 1676 ) को जप्ती कर हरदीबाजार नाका में अभिरक्षा में रखा गया है। जिसमें MMDR एक्ट 1957 की धारा 21 के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
उपसंचालक खनिज प्रमोद नायक ने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है। खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement Carousel