Friday, March 27, 2026
Home कोरबा KORBA:अवैध कोयला,इन पर दर्ज हुआ चोरी का अपराध

KORBA:अवैध कोयला,इन पर दर्ज हुआ चोरी का अपराध

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोयला चोरी व चोरी के कोयला का अवैध भंडारण के मामले में 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
बता दें कि करतला थाना अंतर्गत करतला के खान ढाबा एवं ग्राम चाम्पा में 30 नवंबर को पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर दोनों स्थानों से कुल 40 मीट्रिक टन कोयला का अवैध भंडारण पाया गया था। मौके पर इलेक्ट्रानिक तौल मशीन भी मिली। संयुक्त दल ने कोयला को जप्त कर ढाबा के पीछे झाड़ियों में भंडारित कोयला सहित वजन मशीन मजदूरों का भुगतान व कोयला की खरीदी-बिक्री संबंधी रजिस्टर, 4 मोटरसायकल व एक मालवाहन को जप्त किया। इस प्रकरण में खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार की रिपोर्ट पर विरेन्द्र सिंह पिता इंदल सिंह राठिया 43 वर्ष चांपा, भूस्वामी लोहरी पिता रोहित सिंह राठिया 48 वर्ष, पंचानंद पिता व्यासदेव राय 33 वर्ष बिल्हा के विरुद्ध धारा 379, 34 के विरुद्ध करतला पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।

Advertisement Carousel