Friday, September 4, 2026
Home कोरबा श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी

श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी

​कोरबा। श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं।
​समारोह के मुख्य आकर्षण पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता और दही हांडी समारोह रहे। मटका सज्जा में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, वहीं दही हांडी गतिविधि के जरिए छात्रों में टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की सीख दी गई।
​विद्यालय के प्राचार्य श्री रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सत्य, कर्म और प्रेम की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Advertisement Carousel