Monday, April 13, 2026
Home कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के गणेश फिर बने अध्यक्ष, सुनील यादव बने सचिव

जिला अधिवक्ता संघ के गणेश फिर बने अध्यक्ष, सुनील यादव बने सचिव

कोरबा, 13 अधिवक्ता संघ के चुनाव में एक बार फिर गणेश कुलदीप ने अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 23 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटी।
गणेश कुलदीप की इस जीत को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और अधिवक्ताओं के बीच मजबूत पकड़ का नतीजा माना जा रहा है। अब एक बार फिर उनके सामने अधिवक्ता संघ के विकास और वकीलों की समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी होगी। अधिवक्ता संघ के चुनाव में पदाधिकारियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रघुनंदन सिंह ठाकुर को 52 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर उर्मिला भगत ने सरिता पांडेय को 24 मतों से हराकर विजय हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर अमरनाथ कौशिक ने जीत दर्ज की। ग्रंथालय सचिव पद पर क्रांति श्रीवास निर्वाचित घोषित की गईं। सह सचिव पद पर रवि भगत को जीत मिली। महिला सह सचिव पद पर श्रीमती माधुरी बोरई विजयी रहीं। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर रवि कुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिव साहू, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा, श्रवण थवाईत और वरुण राही विजयी घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।

Advertisement Carousel