
कोरबा-पाली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नानक राम भावनानी का 3 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया। वे आनंद राम भावनानी के अनुज तथा गोविन्द भावनानी, संतोष भावनानी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के पिता थे। उनके निधन से समाज, परिवार एवं भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को निज निवास से 12:30 बजे मुक्तिधाम पाली के लिए प्रस्थान करेगी।















