Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ ED की जांच में पूरा सहयोग,कलेक्टर रानू साहू ने ईडी को लिखा...

ED की जांच में पूरा सहयोग,कलेक्टर रानू साहू ने ईडी को लिखा यह पत्र

रायगढ़(खटपट न्यूज़)। रायगढ़ की कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ड्यूटी पर लौट आईं हैं। उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर सहयोग का वादा किया है और कहा है कि वह स्वास्थ्यगत कारणों से 2 दिनों के लिए हैदराबाद गई थीं। वहां उनका एक माइनर ऑपरेशन हुआ और अब अपनी सेवा में उपस्थित हैं। उन्होंने इलाज के दस्तावेज भी ईडी को उपलब्ध कराए हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने यह भी कहा है कि प्रशासन में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले ईडी ने उनके सरकारी आवास पर छापा मारा था। श्रीमती साहू के मौजूद नहीं रहने के कारण आवास को सील कर दिया गया। उनकी ओर से उपस्थिति की सूचना देने के बाद ईडी अब अपनी जांच आगे बढ़ा सकती है। बता दें कि ईडी के छापे के दौरान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मौजूद नहीं रहने को लेकर कई तरह की बातें कहीं जा रही थी। इन सारी बातों और अटकलों पर विराम लगाते हुए कलेक्टर ने ईडी की जांच में सहयोग का वादा किया है।

Advertisement Carousel