Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ CRIME UPDATE : पुलिस में बिजली विभाग में काम करने वाली लड़की...

CRIME UPDATE : पुलिस में बिजली विभाग में काम करने वाली लड़की की मर्डर का किया खुलासा,प्रेमी ने भी की आत्महत्या ,वजह

राजनांदगांव 21 जून 2021। पहले प्रेमिका की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगा ली। 19 दिन पहले जिस लड़की की लाश मिली थी, उस लाश की गुत्थी सुलझ गयी है। प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर दी थी और बाद में खुद भी जान दे दी। घटना राजनादंगांव के घुमका थाना क्षेत्र का है।1 जून को डोम्हाटोला नाले के पास एक युवती का शव मिला था। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो युवती की पहचान कुसूम रात्रे के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में जांच आगे बढ़ायी तो पुलिस को खबर मिली कि बिजली विभाग में काम करने वाली कुसुम का अपने ही आफिस में काम करने वाले राम सिन्हा के साथ प्रेम संबंध था।30 मई को युवती अपने घर से आफिस जाने के लिए निकली थी, लेकिन फिर वो गायब हो गयी। दो दिन के बाद युवती का शव मिला था। दोनों स्कूटी से सीसीटीवी में भी नजर आये थे। पुलिस ने जब राम सिन्हा की तलाश शुरू की तो पता चला कि उसने भी आत्महत्या कर ली है। हालांकि हत्या क्यों की गयी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं समझ में आ पायी है। पुलिस अभी भी इस मामसे में जांच कर रही है।

Advertisement Carousel