CRICKET:अंडर 23 व सीनियर का ट्रायल 11 और 12 फरवरी को

कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा जारी वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार शीघ्र ही अंडर-23 व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। राज्य क्रिकेट संघ से प्राप्त दिशानिर्देश के अनुसार कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर 23 व सीनियर वर्ग की टीम का गठन किया जाना है।जिसको लेकर आवश्यक चयन प्रक्रिया आगामी शनिवार 11 फरवरी और रविवार 12 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से लाल मैदान एचटीपीपी दर्री में आयोजित किया जाएगा।

जो भी खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने चाहते है उनका जिला क्रिकेट संघ से पंजीयन होना अनिवार्य है। व जो खिलाड़ी अभी तक किसी कारण वश अपना पंजीयन नही करा सके वे शनिवार और रविवार को स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते है।रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेजों में अंतिम 5 वर्षो की अंकसूची,डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड,रंगीन फोटो पंजीयन शुल्क के साथ जमा करना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से आयोजित करने हेतु जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान बतौर निरीक्षक जीत सिंह व दिशानिर्देश हेतु बी.बी साहू, सी.एल यादव,रंजन आर्या,शैलेष गोयल,जसवंत सलूजा,जगदीश सोनी उपस्थित रहेंगे।वही चयन प्रक्रिया करतार सिंह,मनोहर शर्मा,अजय राय सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों के देख रेख में संपन्न होगी।

Advertisement Carousel