
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोहडिय़ा के वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने चारपारा कोहडिय़ा स्थित निज निवास कार्यालय में जनदर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। कई विषयों पर तत्काल पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर मौके पर ही समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए गए। शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर विभागीय स्तर पर अग्रेषित कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।















