Tuesday, July 28, 2026
Home कोरबा शोक : बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि

शोक : बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि

कोरबा। पाल समाज कोरबा के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह,मेन रोड कोरबा के संचालक बाबूलाल पाल का आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। उन्हें गुरुवार रात तबियत बिगड़ने पर उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया था,जहां इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भाई रामविलास पाल,पुत्र संतोष पाल, अधिवक्ता अशोक पाल सहित भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं। वे पत्रकार सत्यनारायण पाल, व्यवसायी विजय पाल के चाचा एवं आरडी पान के संचालक आजाद पाल, कमलेश पाल के बड़े पिता थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, पाल समाज सहित नगरवासियों में शोक की लहर व्याप्त है।
उनकी अंतिम यात्रा आज शुक्रवार, 12 जून 2026 को दोपहर 12 बजे अंतिम दर्शन पश्चात निवास स्थान, पुराना बस स्टैंड, गौरी शंकर मंदिर के पीछे से मुक्तिधाम, मोतीसागर पारा के लिए प्रस्थान करेगी।

Advertisement Carousel