Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ CM भूपेश ने कहा-भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने नए बहाने खोज रहे

CM भूपेश ने कहा-भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने नए बहाने खोज रहे

0 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर पलटवार,

रायपुर (खटपट न्यूज़)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दें.

इस पत्र पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए नया बहाना खोज रही है. देश में अगर कोरोना फैलेगा तो वह निश्चित रूप से प्रभावित होगा. लेकिन जब नहीं है तो रोकने के नए बहाने क्यों ढूंढ रहे है. जब कोरोना था तो आपने पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश में चुनाव कराये. अब पदयात्रा रोकने के लिए नए बहाने खोज रहे है.

स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में क्या कहा है?

पत्र में कहा गया है कि, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कोविड को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। साथ ही कहा है कि इसमें केवल टीकाकरण वाले लोग ही भाग लें।

Advertisement Carousel