Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized CM की नाराजगी के बाद बदले गए बस्तर-सुकमा कलेक्टर

CM की नाराजगी के बाद बदले गए बस्तर-सुकमा कलेक्टर

Oplus_131072

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद बस्तर और सुकमा कलेक्टर को हटाया गया है। आदेश में तीन अधिकारियों का ट्रांसफर करने का जिक्र है। मुंगेली SP भी बदले गए हैं। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. को छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा कलेक्टर बनाया गया है। वहीं गृह विभाग ने IPS गिरिजा शंकर जायसवाल (बैच-2010) को पुलिस मुख्यालय भेजा है।उनकी जगह पर 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तैनात भोजराम पटेल को मुंगेली पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। भोजराम पटेल 2013 के आईपीएस अफसर हैं।

रायपुर में दो दिनों तक चली कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में CM ने कुछ अफसरों पर नाराजगी जताई थी। CM ने सुकमा जिले में साइकिल वितरण नहीं होने पर सख्ती दिखाई थी। कहा था कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस्तर में मनरेगा में एक भी दिन ग्रामीणों को काम नहीं दिए जाने से नाराज हुए थे।

Advertisement Carousel