Sunday, March 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG BIG BREAK:दुल्हन की हत्या कर दूल्हे ने कर ली खुदकुशी

CG BIG BREAK:दुल्हन की हत्या कर दूल्हे ने कर ली खुदकुशी

0 रिसेप्शन की तैयारी में जुटे परिजनों में मचा कोहराम

रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बहुत ही लोमहर्षक और दिल दहला देने वाली घटना हुई है। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में दांपत्य जीवन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी और फिर दूल्हे आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार दूल्हा असलम पिता बशीर अहमद निवासी ब्रिजनगर नईबस्ती सन्तोषी नगर व दुल्हन कहकशा बानो पिता मोहम्मद रमजान निवासी नई बस्ती राजा तालाब रायपुर की 19 फरवरी को शादी हुई थी। 21 फरवरी को शादी का रिसेप्शन था रिसेप्शन के दौरान दुल्हन कमरे में तैयार हो रही थी। उसी दौरान दूल्हा असलम भी कमरे में गया। दूल्हे और दुल्हन में लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान माना जा रहा है कि दूल्हे ने चाकू से अपनी पत्नी को मार दिया। बाद में खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना की जानकारी होते ही वहां मौजूद दोनों परिवारों के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई। मौके पर टिकरापारा पुलिस ने पहुँच कर शवों को मेकाहारा भिजवाया।मौके से चाकू जब्त कर लिया गया। टिकरापारा थाना प्रभारी के अनुसार किसने किसको मारा है, ये जाँच का विषय है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel